{"_id":"658407743bde70662c00e6b2","slug":"sp-put-entire-post-including-incharge-in-line-in-case-of-thief-escaping-from-chowki-in-mainpurisss-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: चौकी से चोर भागने का मामला, एसपी ने इंचार्ज सहित पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: चौकी से चोर भागने का मामला, एसपी ने इंचार्ज सहित पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर
Thu, 21 Dec 2023 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:38 PM IST
सार
मैनपुरी में चौकी से चोर भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
थाना एलाऊ, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलाऊ थाना क्षेत्र की जागीर चौकी से चोर भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर किया है। एक होमगार्ड के खिलाफ विभाग में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को कस्बा निवासी एक संदिग्ध चोर रवि को पकड़ कर लाया गया था। इसे पूछताछ के लिए चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मुख्य आरक्षी दिनेश भास्तकर आरक्षी अनुज कुमार, राधा रमन और होमगार्ड वीरेंद्र सिंह चौकी ले गए थे।
विज्ञापन
पूछताछ होने से पहले ही रवि चौकी से भाग गया। प्रथम दृष्टयता लापरवाही पाई गई है। इंचार्ज सहित चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है। होमगार्ड के खिलाफ विभाग में कार्रवाई को रिपोर्ट भेजी है। भागे हुए चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन