फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP leader, who will be held out

कब्जे करने वाले नेता होंगे सपा से बाहर

Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
SP leader, who will be held out
पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में सपा नेताओं की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं। जमीनों पर कब्जे करने वाले और अपराधियों से साठगांठ रखने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के अलावा मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। यह कहना है कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का। वे रविवार को ट्रांजिस्ट हास्टल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले के पार्टी नेताओं की बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। इन्हें चिह्नित कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। बदायूं के विधायक आबिद रजा के सांसद धर्मेंद्र यादव पर लगाए आरोपों के बारे में कहा कि इस प्रकार के आरोप लगते रहते हैं। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। लगातार बढ़ते अपराधों पर कहा कि इनकी जांच की जा रही है, शीघ्र आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बुलंदशहर में हुए गैंगरेप के मामले में मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध तो आप लोग दिखाते हैं लेकिन कार्रवाई दिखाने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में यूपी में अपराध काफी कम है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। ऐसी सरकार से आप क्या उम्मीद रख सकते हैं। विधायक का चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी चुनाव वहीं से लड़ेंगे। बेटे आदित्य के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर कहा कि अभी मेरी ऐसी कोई मरजी नहीं है। दावेदारों की सूची जारी करने के संबंध में पूछने पर कहा कि अभी 30 मई बहुत दूर है, इतनी जल्दी सूची जारी करना सही नहीं है। इस प्रकार इशारों में ही वे कह गए कि सरकार मई में चुनाव कराने की इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठा संचालकों ने की मुलाकात
मैनपुरी। ट्रांजिस्ट हास्टल में ईंट भट्ठा संचालकों ने भी कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की पिटाई से दो युवकों की मौत हो गई थी। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ ही भट्ठा संचालक लालू वर्मा और प्रदीप दुबे के साथ ही अरमान को भी नामजद किया गया है। उन्होंने मंत्री को बताया कि लालू वर्मा और प्रदीप दुबे मौके पर थे ही नहीं पुलिस ने इसके बाद भी मनमानी करते हुए उन्हें नामजद कर दिया है। इस पर शिवपाल सिंह ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  
प्रधान और वकील भी मिले
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री से प्रधान संघ के अलावा अधिवक्ता भी मिले। प्रधानों ने इस दौरान अपने साथ हो रहे अन्याय के अलावा कुछ विधायकों की भी शिकायत की। वहीं अधिवक्ताओं ने भी अपनी समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने उन्हें समस्याओं के हल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed