फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP, BSP and Congress leader arrived Lknipur

सपा, बसपा व कांग्रेस नेता पहुंचे लखनीपुर

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress leader arrived Lknipur
सांत्वना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम लखनीपुर में दलित दंपति हत्याकांड को लेकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी की एक टीम ने शनिवार को गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल की। साथ ही बच्चों को खाने-पीने का सामान तथा कपड़े आदि दिए। टीम में बसपा नेता मिथलेश कुमारी और जिलाध्यक्ष एसपी राणा सहित तकरीबन 24 नेता शामिल थे। वहीं सपा के किशनी विधायक भी पहुंचे।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को गांव में दलित भारत और उनकी पत्नी ममता की एक परचून दुकानदार अशोक मिश्रा ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। क्योंकि उन्होंने उधारी के 15 रुपये नहीं चुकाए थे। मृतक दंपति का परिवार गरीब है। उनके पांच बच्चों में से दो लड़कियों की तो शादी हो गई लेकिन तीन लड़के अभी छोटे हैं। मां-बाप का कत्ल होने से वे अनाथ हो गए हैं और परवरिश व पढ़ाई लिखाई की गंभीर समस्या उनके सामने पैदा हो गई है। बसपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को अपने साथ लाई मदद मुहैया कराने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने और आगे जरूरी सहायता करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार से भी हत्याभियुक्तों को कठोर सजा दिलाने के साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं सपा के किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया भी पीड़ित दलित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही डीएम से वार्ता की। 
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेत्री आराधना गुप्ता भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed