{"_id":"592872304f1c1b1235535a02","slug":"soothing-heat-did-not-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 26 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह से ही निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। अधिकतम तापमान भी 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन खिली चटख धूप और हवा थम जाने से गर्मी में उमस बढ़ गई।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही सूर्य देवता ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के साथ ही पड़ रही उमस ने भी लोगों को परेशान किया। हवा बंद होने से सूर्य की तपिश ने लोगों को बेचैन कर दिया। उमस भरी गर्मी का असर हर आम और खास पर पड़ा। हवा थम जाने से ऐसा लगा जैसे सूर्यदेव आग उगल रहे हों। वहीं दोपहर बाद बढ़ी गर्मी का असर बाजारों में भी नजर आया। गर्मी बढ़ने से डायरिया और बुखार के रोगी भी बढ़े हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में रोगियों की लंबी लाइनें लगी नजर आईं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1300 से अधिक रोगी उपचार के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके उपाध्याय का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी अधिक मात्रा में पीएं। तला और चिकना खाने से बचें।