फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Son of retired police sub-inspector dies in road accident

Mainpuri News: सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 19 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son of retired police sub-inspector dies in road accident
बिछवां। सुल्तानगंज ब्लॉक के पास शनिवार देर रात एक सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक खाना लेने के लिए ढाबे पर जा रहा था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र के गांव नगला धुरा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र योगेंद्र उर्फ मोनू शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से ढाबे पर खाना लेने गया था। करीब 15 मिनट बाद परिजन को सूचना मिली कि योगेंद्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। परिजन घटनास्थल ब्लॉक सुल्तानगंज के पास पहुंचे, पुलिस भी मौके पर आ चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed