फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Soldiers rushed to become young

सैनिक बनने के लिए दौड़े युवा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Soldiers rushed to become young
मैनपुरी। शनिवार को मैनपुरी की भोगांव तहसील और कासगंज जिले के युवाओं की भर्ती हुई। भोगांव तहसील से लगभग छह हजार युवाओं ने और कासगंज जिले से लगभग 45 सौ युवाओं ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार रात दो बजे से शुरू हुई और देर शाम तक चली। इसमें 561 युवक चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेना भर्ती के दूसरे दिन 8700 अभ्यर्थी पहुंचे। शुक्रवार देर रात से ही उत्साहित युवा मंडी में पहुंच गए। सुबह चार बजे से स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। कई ग्रुुप में शारीरिक परीक्षा हुई। सफल अभ्यर्थियों को स्टेडियम में अंदर ही रोक दिया गया। उन्हें अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल किया गया। वहीं असफल अभ्यर्थियों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उक्त युवाओं को रोडवेज की बसों में बैठा कर कासगंज के लिए रवाना कर दिया। वहीं बड़ी संख्या में युवक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। बता दें कि शाम को पांच बजे टूंडला से फर्रूखाबाद होकर कासगंज जाने वाली ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंच गए। इसके चलते पुलिस को स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया में सेना के डीडीजी (डिप्टी डायरेक्टर जनरल) यूपी और उत्तराखंड संदीप सहगल के नेतृत्व में दो सौ के लगभग अधिकारी और जवान मौजूद हैं। रात को दो बजे से ही मंडी समिति में कासगंज और भोगांव तहसील के युवक पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह चार बजे से स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भोगांव के लगभग छह हजार युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 5200 युवा भर्ती में शामिल होने के लिए आए। वहीं कासगंज से 45 सौ युवाओं ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से शनिवार को भर्ती के लिए 3500 युवा पहुंचे। विभिन्न ग्रुपों में सबसे पहले युवाओं की शारीरिक दक्षता की परीक्षा हुई। इसमें पहले दौड़ हुई। उसमें चयनित युवाओं की अन्य परीक्षा ली गई। देर शाम तक युवाओं की परीक्षा ली जा रही थी। भर्ती के दौरान असफल अभ्यर्थी कहीं कोई बवाल न कर दें इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स स्टेडियम और मंडी के बाहर तैनात कर दी गई थी। यह पूरे दिन तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed