फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Smart Meters to be Installed on New Connections; Ban Imposed on Replacing Old Meters

Mainpuri News: नए कनेक्शन पर लगेगा स्मार्ट मीटर, पुराने मीटर बदलने पर लगाई रोक

Mon, 27 Apr 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Smart Meters to be Installed on New Connections; Ban Imposed on Replacing Old Meters
फिरोजाबाद। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच बिजली विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि नए विद्युत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही थी। कई इलाकों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए, वहीं कुछ स्थानों पर बिजलीघरों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में बिजली बिल अधिक आ रहा है और रीडिंग को लेकर पारदर्शिता नहीं है। जिले में अब तक एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। लेकिन विरोध को देखते हुए फिलहाल पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोक दी है, ताकि स्थिति को समझा जा सके और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा सके। मुख्य अभियंता भरत सिंह ने टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद सहित आसपास के गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी गई है और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवा देना है। फिलहाल नए कनेक्शन पर ही स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed