{"_id":"586e8a2c4f1c1b44361591e4","slug":"six-players-kill-time-deteriorated-condition-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स मारने समय खिलाड़ी की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स मारने समय खिलाड़ी की बिगड़ी हालत, मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिक्स मारने समय खिलाड़ी की बिगड़ी हालत, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाह स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उस समय हड़कंप मच गया। जब सिक्स मारते समय राजेश क्लब राठौर के कप्तान की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रेलवे मैदान रठेरा पर बादशाह जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में राजेश क्लब रठेरा का मुकाबला मैनपुरी क्रिकेट से था। इस दौरान कप्तान दीपू यादव मैदान में खेल रहा था। उन्होंने एक के बाद एक दो सिक्स मारे। दूसरा सिक्स मारते ही दीपू की हालत बिगड़ गई और मैदान पर ही गिर गया। वहां मौजूद साथी और परिवारीजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए यहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि जब दीपू तीन साल का था तभी माता पिता की मौत हो गई थी। उसका ताऊ ने पालन पोषण किया था।
क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित
राजेश क्लब के कप्तान दीपू यादव की मौत के बाद बादशाह स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता बीच में ही स्थगित कर दी गई है। संचालक विवेक यादव ने बताया कि दीपू की मौत से सभी क्रिकेट प्रेमियों में दुख है।