फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Six patients suffering from heart and asthma died in Mainpuri in 24 hours

UP: मौत बनकर आ रही हार्ट और अस्थमा की बीमारी, छह ने तोड़ा दम... तीन मरीजों की हालत नाजुक; मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 13 Jan 2024 08:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

मैनपुरी में हार्ट और अस्थमा की बीमारी मौत बनकर आ रही है। 24 घंटे में छह लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन मरीजों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Six patients suffering from heart and asthma died in Mainpuri in 24 hours
मैनपुरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्थमा के तीन और हार्ट के तीन मरीजों सहित छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी बारेलाल शर्मा को रविवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी राजबहादुर को रविवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ़त घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी सरोजनी देवी को भी शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव जवापुर निवासी 70 वर्षीय सरला देवी का पिछले कुछ दिनों से सांस लेन में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव के उस्मानपुर निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार को शुक्रवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। कुरावली के गांव सरायलतीफ निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत से जूझ रहे थे। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed