फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sister returning after tying Rakhi to brother died in road accident in Mainpuri

Mainpuri News: भाई को राखी बांधकर वापस लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, घर में मची चीख पुकार

Thu, 31 Aug 2023 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 11:36 AM IST
सार

मैनपुरी में भाई को राखी बांधकर वापस ससुराल लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Sister returning after tying Rakhi to brother died in road accident in Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार की तड़के भाई को राखी बांधकर पति के साथ ससुराल लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।   

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के शेरपुर चूहरपुर गांव का है। परिवारीजन ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगैना गांव निवासी ममता देवी अपने पति आर.के के साथ राखी बांधने मायके आई थी। भाई को राखी बांधने के बाद गुरुवार की तड़के करीब तीन बजे ही वापस घर के लिए लौट रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आश्रय स्थलों की व्यवस्था बदहाल: गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं...और लाए हैं उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में काली नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में दंपती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed