फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shohda harassed married woman on way In Mainpuri

शोहदे का खौफ, दहशत में परिवार: 'मंदिर जाओ या बच्चे को स्कूल छोड़ने, पीछे लग जाता है, करता है अश्लील हरकत'

Sat, 25 Mar 2023 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

मैनपुरी में एक शोहदा राह चलते विवाहिता से छेड़छाड़ करता है। उसके डर से विवाहिता सहमी हुई है। वह घर से नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने थान पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।    

विज्ञापन
Shohda harassed married woman on way In Mainpuri
शोहदे के डर से परेशान महिला सहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शोहदे के डर से परेशान महिला सहमी हुई है। पूरा परिवार दहशत में है। घर से निकलते ही शोहदा पीछे लग जाता है। अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता व पति ने समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने थाने में शिकायत करके मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

उसने व पति ने समझाया, लेकिन बाज नहीं आ रहा

मामला करहल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां की रहने वाली एक महिला का परिवार शोहदे की हरकतों से दहशत में है। पीड़िता ने बताया कि घर से निकलने शोहदा फीछे ग जाता है। वह अश्लील हरकत करता है। कई बार उसने व उसके पति ने समझाया, लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन

घर से निकलना मुश्किल कर रखा है

बताया कि शोहदा भी मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसने उसका घर से निकलना मुश्किल कर रखा है। वह मंदिर जाती है या बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जाती है तो वह रास्ते में परेशान करता है। इसकी शिकायत उसने और पति ने आरोपी के घरवालों से भी की। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया कि मेरी पूरा परिवार डर-डर कर जी रहा है। उसकी हरकतों से वह घर में कैद होने को मजबूर है। आजिज आकर वह शनिवार को थाने पहुंती। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed