{"_id":"585d666c4f1c1bfd65e3942a","slug":"shikshika-ne-phaansee-lagaakar-dee-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना और पति के तानों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जीटी रोड के समीप निवास कर रही शिक्षिका ने शुक्रवार शाम को घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और बच्चों के आश्रम से घर लौटने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित डाक बंगला के सामने मकान बनाकर रह रहे राजसिंह पाल की शादी वर्ष 2010 में कानपुर देहात निवासी अनीता (28) के साथ हुई थी। राज सिंह कन्नौज के हृदयरामपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं वहीं मृतका थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला विद्यराय में शिक्षिका थी। शुक्रवार को छुट्टी पर पति पत्नी घर पर ही मौजूद थे। दोपहर करीब एक बजे राज सिंह दोनों बच्चों को लेकर गग्गपुर स्थित आश्रम पर गया था। करीब तीन बजे जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद होने के बाद उसने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला फिर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अनीता का शव बरामदे में लगी खूंटी पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद सीओ राजपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पति ने बताया कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनके बीच कोई विवाद नहीं था।