{"_id":"570548bd4f1c1bc767c81165","slug":"shikaayaton-ke-nistaaran-mein-laaparavaahee-par-peeem-naaraaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम नाराज
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। जिले में बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। करहल में डीएम लोकेश एम और घिरोर में एडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम लोकेश एम ने कहा लेखपाल, कानूनगो से कहा कि वो अपनी कार्य प्रणाली सुधारें। साथ ही तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। लेखपालों से कहा कि वह पट्टेदारों का रजिस्टर तैयार कर उसमें संबंधित का विवरण रखें। तहसील दिवस में 35 लगों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। इनमें सुभाषचंद्र निवासी जवापुर, मुन्ना लाल निवासी चुरेला, नरेंद्र सिंह राजा का बाग की शिकायत का निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने पुलिस से संबंधित और मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा ने विकास से संबंधित शिकायतों को सुना। एसडीएम करहल रामचंद्र, सीओ करहल शिष्यपाल, जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, परियोजना निदेशक विजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विवेक बाजपेई, अधिशासी अभियंता विद्युत, जलनिगम, लोक निर्माण, आरईएस, पंचायत राज अधिकारी नरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव मौजूद थे। घिरोर में तहसील दिवस के दौरान एडीएम सूर्यमणिलाल चंद्र ने समस्याएं सुनीं। किसान फसल दुर्घटना बीमा योजना के तहत ग्राम नगला हार की श्यामा देवी को 15 हजार का चेक दिया। इस दौरान करीब 37 मामले आए, जिनमें से दो समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं ग्राम नगला सावज के कोटा डीलर निहाल सिंह का अंत्योदय कार्ड पर राशन न देने पर कोटा निरस्त किया गया। दो लेखपाल किशोरीलाल और लल्लू खान को एडवर्स एंट्री दी।लेखपाल शिवराम को निलंबित किया गया। इस मौके पर एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्रपाल सिंह, बीडीओ माजिद अली थानाध्यक्ष घिरोर जगदीश चंद्र मौजूद रहे।