फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sheetala maata mandir mein pooja karane se pooree hotee hai ichchha

शीतला माता मंदिर में पूजा करने से पूरी होती है इच्छा

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
sheetala maata mandir mein pooja karane se pooree hotee hai ichchha
मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुसमरा में नराइच तालाब के पास शीतला माता का मंदिर है। यह मंदिर कब बना इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। यहां की एक विशेषता है कि मंदिर के पास स्थित तालाब की भी पूजा करने की परंपरा है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन


कसबा के कटरा मोहल्ला में स्थित शीतला माता मंदिर की मान्यता है कि यहां पर मनौती मानने के बाद पास स्थित नराइच तालाब में स्नान किया जाए तो इच्छा जरूर पूरी होती है। यही कारण है कि जितनी मान्यता इस मंदिर की है उतनी ही तालाब की भी है। तालाब के जल के अलावा किसी और जल से माता की प्रतिमा को स्नान नहीं कराया जाता है। किवदंती है कि माता की प्रतिमा को पसीना बहुत आता है। यही कारण है कि पहले मंदिर को शीतल रखने के लिए काफी उपाय किए जाते थे। 
विज्ञापन

कई साल पहले मंदिर में भक्तों ने एसी लगवा दिया है। लोगों की मानें तो माता की पूजा के बाद तालाब में स्नान करने भर से तमाम गंभीर संक्रामक रोगों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि कितनी भी गर्मी पड़े इस तालाब का पानी कभी नहीं सूखता है। एक शिवलिंग कई साल पहले मंदिर के दक्षिण पूर्व में सफाई करते समय निकला था जिसे गड्ढे वाले महादेव कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि काफी समय पहले इस तालाब के किनारे 101 मूर्तियों की स्थापना करवाई गई थी। जो बाद में खंडित हो गई वो अभी भी तालाब किनारे मौजूद हैं। इन टूटी मूर्तियों के विषय में दो किवदंतियां हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मुगलकाल में मुसलमानों ने इन मूर्तियों को तुड़वाया था। वहीं कुछ बुजुर्गों का कहना है कि देवी देवताओं और देवी के बीच यु्द्ध हुआ था। इसमें ये मूर्तियां पराजित हुई थीं। इसलिए इनका सिर-धड़ अलग- अलग है। कहा जाता है कि इनके पास नाग-नागिन रहा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed