फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   shahar to chamaka, gaanvon ko ujaale ka intajaar

शहर तो चमका, गांवों को उजाले का इंतजार

Mon, 13 Feb 2017 11:36 PM IST
सोनम वारसी
सोनम वारसी Updated Mon, 13 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
shahar to chamaka, gaanvon ko ujaale ka intajaar
जलभराव और गंदगी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी सदर सीट के मतदाता समय के साथ अपना मिजाज बदलते रहे हैं। पिछले पांच साल में सपा शासन के दौरान शहरी क्षेत्र में तो विशेष मेहरबानी रही लेकिन देहात को अभी विकास का इंतजार है। देहात के दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची और सड़कें बदलहाल हैं। इसके चलते वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल भरा होता है। यही नहीं, मैनपुरी विधानसभा में स्वच्छ पेयजल की किल्लत है। कई स्थल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बाद भी विकसित नहीं हो सके।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में तो बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। लेकिन देहात का क्षेत्र में अभी भी पिछड़ापन है। यही कारण है कि शहर की पिछले पांच सालों में सूरत ही बदल गई लेकिन देहात के लोग अभी तक पिछड़ेपन का दंश झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि दूर दराज के क्षेत्र छोड़ दें शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित नगला ग्वालटोली में ही बदहाली का आलम है। यहां न तो बिजली है और न ही गांव में सड़कें हैं। दलदल युक्त मार्गों से होकर लोगों को प्रतिदिन आना जाना पड़ता है। गांव निवासी रमेश, राजेश्वर दयाल ने बताया कि अभी तक गांव में कोई भी जनप्रतिनिधि विकास कराने नहीं आया। यहां के लोगों ने कई बार जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बात की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी प्रकार गांव के एक अन्य निवासी ने कहा कि वोट मांगने के बाद सभी जनप्रतिनिधि समस्याओं को हल करना भूल जाते हैं। यह हाल सिर्फ नगला ग्वालटोली का नहीं है। पड़रिया चौराहे के पास स्थित मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कई गांवों की भी यही हालात है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो शहर के अलावा देहात के विकास पर भी विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल वोटर
कुल मतदाता        325012
पुरुष मतदाता        175487
महिला मतदाता    149525

अब तक चुने गए विधायक
वीरेंद्र पति                 कांग्रेस            1952
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिखान सिंह            जनसंघ            1957
सुशील कुमार             कांग्रेस            1962
मलिखान सिंह            जनसंघ            1967
मलिखान सिंह            जनसंघ            1969
रामनाथ                 कम्युनिस्ट पार्टी    1974
मलिखान सिंह            जनता पार्टी        1977
रघुवीर                     कांग्रेस            1985
इंदल सिंह              जनता दल        1989
नरेंद्र सिंह               भाजपा            1991
नरेंद्र सिंह               भाजपा            1993
मानिक चंद्र                सपा            1996
अशोक चौहान        भाजपा            2002
अशोक चौहान            भाजपा            2007
राजकुमार यादव        सपा            2012

--------------------------------

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान प्रत्याशी
राजकुमार         सपा
अशोक चौहान                भाजपा
महाराज सिंह शाक्य            बसपा
विनय कुमार                जन अधिकार मंच
सत्येंद्र सिंह                 मानव हित पार्टी
प्रदीप कुमार                राष्ट्रीय लोकदल
रामनरेश                सुभाष सेना
महाराज सिंह                निर्दलीय
सुरजीत सिंह                निर्दलीय
सुरेश कुमार                निर्दलीय
संजीव कुमार                निर्दलीय
पाल सिंह                निर्दलीय

प्रमुख क्षेत्र
- महाराजा तेज सिंह का किला
- शीतला माता मंदिर
- खानकाहे रशीदिया
- खानकाहे अफजलिया
- ईशन नदी
- भोगांव से शिकोहाबाद तक हाइवे
- जवाहार लाल नेहरू स्टेडियम
- कुरावली की लहसुन मंडी

प्रत्याशियों का एजेंडा
क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुमुंखी विकास कराने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर पैदा करना रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की विशेष व्यवस्था करने की जिम्मेदारी और उसे पूरा करना होगा।
- राजकुमार यादव, सपा

लगातार बढ़ रहे अपराध को रोकना, व्यापारियों के उत्पीड़न पर अंकुश लगाना और व्यापार बढ़ाने के उपाय करना हमारी प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके अलावा महिला सुरक्षा के उपाय करने के साथ ही युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए उपाय करने होंगे।
- अशोक चौहान, भाजपा

विकास योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने की जरूरत है। जो हमारा पहला काम होगा। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और युवाओं को लिए विशेष योजनाएं लागू करना होगा।

- महाराज सिंह शाक्य, बसपा

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना, अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता में शामिल होगा। तो वहीं युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना जिम्मेदारी में शामिल रहेगा।  
- विनय शाक्य, जनअधिकार मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed