फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   shaart sarkit se lagee aag, laakhon ka nukasaan

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
shaart sarkit se lagee aag, laakhon ka nukasaan
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के मोहल्ला मिश्राना के एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद कराके निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी अशोक कुमार मिश्रा के मकान के एक बंद कमरे में मंगलवार की दोपहर ढाई बजे अचानक हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोगों को बंद कमरे से धुआं निकलने पर जानकारी हुई। उन्होंने जब तक ताला खोला तब तक आग ने जोर पकड़ लिया। लोगों ने सब स्टेशन पर फोन करके बिजली की सप्लाई बंद कराने के साथ ही फायर सर्विस केंद्र और पुलिस को सूचना दे दी। लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराने के बाद निजी संसाधनों से जब तक आग पर काबू पाया तब तक कमरे में लगा एसी, कूलर, पंखा, अलमारी, फर्नीचर, कपड़े जलकर राख हो गए। लोगों ने आग पर काबू पा लिया मगर तब तक दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ित अशोक मिश्रा ने बताया उन्होंने पुलिस, फायर सर्विस को फोन किया मगर उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

आग बुझाने को घंटों जूझते रहे लोग
मैनपुरी। मोहल्ला मिश्राना के मकान में मंगलवार की शाम लगी आग को बुझाने के लिए लोग घंटों जूझते रहे। युवाओं ने कमरे के अंदर घुसकर जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने के लिए युवा घंटों तक मशक्कत करते रहे। लोगों की निगाहें मुख्य सड़क पर लगी रही मगर आग बुझने तक भी दमकल नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed