फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seven months pregnant women were conceiving

सात माह की गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Fri, 10 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 10 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven months pregnant women were conceiving
सात माह की गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई - फोटो : अमर उजाला
निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उप्र लखनऊ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात माह की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, उचित आहार लेने के उद्देश्य से प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी लोकेश एम ने सिकंदरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से गांव की सात माह की गर्भवती सानो, अफसाना को फलों की डलिया भेंटकर रस्म अदा कराई। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषक तत्वों से समाहित भोजन लेने की सलाह दी, ताकि पैदा होने वाला बच्चा स्वस्थ रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को आदेश दिए कि वह गर्भवती महिलाओं को उचित खान-पान, नियमित जांच कराने को प्रेरित करे। दो बच्चों के बीच कम से कम दो या तीन वर्ष का अंतर रखने की सलाह दी। बच्चों को सभी टीके समय से लगवाए। वहीं बिछवां में भी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, अनुज चक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री जेबा आफताब, सहायिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed