फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Send the cattle that are damaging crops to the cow shelter.

Mainpuri News: फसलों में नुकसान पहुंचा रहे गोवंशों को गोशाला में भिजवाएं

Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Send the cattle that are damaging crops to the cow shelter.
फोटो 9 डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : 1
मैनपुरी। भाकियू टिकैत की बुधवार को कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में मासिक बैठक हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक और तहसीलों पर दिए जाने वाले ज्ञापनों पर अधिकारी कार्रवाई ही नहीं करते हैं। खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान पहुंचाने वाले गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भिजवाएं। सड़कों के किनारे से झाड़ियों की सफाई कराई जाए। तरिहा रजवाहा में पानी टेल तक पहुंचाया जाए। तहसील भोगांव के मौजा छाछा में सन 1979 में दिए गए भूमिहीन पट्टों के आवंटन उप जिलाधिकारी भोगांव द्वारा अवैध तरीके से निरस्त कर दिए गए हैं। इसकी जांच कराकर निरस्तीकरण को रोका जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल महासचिव रूपेंद्र सिंह शाक्य, अनुज प्रताप यादव, ओमवीर सिंह, नीरज यादव, बेंचेलाल राजपूत, सूर्यकांत, रामनिवास, उदयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed