फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seizures of goods for traders strike

माल बरामदगी के लिए व्यापारियों ने की हड़ताल

Tue, 02 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 02 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Seizures of goods for traders strike
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लहसुन से भरे ट्रक की बरामदगी न करने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को स्थानीय लहसुन मंडी बंद रखी। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन व मंडी अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दी जाएगी। मंडी बंद होने से लगभग 15 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घिरोर स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडर्स व ऋद्धि सिद्धी ट्रेडर्स से 23 जुलाई को क्रमश: 335 व 83 पैकेट लहसुन जिनका वजन लगभग 200 क्विंटल था, उड़ीसा के लिए ट्रक संख्या यूपी 82 टी 1560 से भेजा था। कई दिन बाद भी जब ट्रक वहां नहीं पहुंचा तो उसके संबंध में जानकारी की गई। इसके बाद व्यापारियों ने मोटर मालिक से बात की तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर व्यापारियों ने उसे पकड़कर 29 जुलाई को पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की। यह स्थिति तब रही जबकि माल बरामदगी के लिए व्यापारियों ने कई बार पुलिस से कहा। पुलिस की लापरवाही से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को मंडी अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में बैठक कर हड़ताल कर दी। इसमें व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया। व्यापारी नेता नसीरुद्दीन वारसी ने कहा यदि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो हम सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। व्यापारी नेता वोट सिंह यादव ने कहा कि जब व्यापारियों ने स्वयं आरोपी मोटर मालिक को पुलिस को सौंप दिया उसके बाद भी पुलिस ने उससे कुछ पता नहीं किया। बल्कि उसका चालान कर खानापूर्ति कर दी। इस दौरान अनिल कुमार, इंद्रप्रकाश भदौरिया, संजय गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, संतोष गुप्त, सीताराम गुप्ता, जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एटा में लहसुन बेचने की बात खुद बताई थी
घिरोर। आरोपी मोटर मालिक ने व्यापारियों के सामने स्वीकार किया था कि गाड़ी घिरोर से उड़ीसा नहीं बल्कि एटा के कृष्णा होटल पर गई थी। वहीं पर पूरा माल बेज दिया गया था। यही नहीं उसने यह भी बताया था कि गाड़ी का चालक उसका ही एक रिश्तेदार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश देने गई पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
घिरोर। व्यापारियों का आरोप है कि दबिश के लिए एक दरोगा व दो सिपाही आरोपी गाड़ी मालिक के बताए ढाबे पर पहुंचे। वहां कोई पूछताछ किए बिना ही लौट आए। यही नहीं लौट कर व्यापारियों से कह दिया की पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिल रहा, अत: तुम स्वयं देखकर आओ की होटल मालिक है या नहीं। इससे व्यापारियों में गुस्सा है।


21 ट्रक लहसुन आया नहीं बिका
घिरोर। स्थानीय मंडी में मंगलवार को 21 ट्रक लहसुन आया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। लेकिन मंडी बंद होने के चलते उक्त लहसुन नहीं बिका। इसके मंडी को भी राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed