फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seeking military school in the district will be completed soon: Tej Pratap

जल्द पूरी होगी जिले में सैनिक स्कूल की मांग: तेजप्रताप

Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Seeking military school in the district will be completed soon: Tej Pratap
रथयात्रा रवाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों की सुविधाओं के लिए जो कार्य किया है वह किसी भी रक्षा मंत्री नहीं ने किया है। उन्होंने कहा कि जब नेता जी रक्षा मंत्री थे तो किसी भी देश के सैनिकों को घर में घुसकर कोई नहीं मार पाया था जैसा कि अब हर दिन हो रहा है। नेता जी ने ही सैनिकों के शवों को घर लाने की व्यवस्था की थी। यह बात सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने नगर के प्रेमप्रयाग महाविद्यालय में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन


 सांसद ने पूर्व सैनिकों से कहा कि वह सपा की मुख्यधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें। उनके शस्त्र लाइसेंसों के नवीकरण के लिए डीएम को निर्देश दिए हैं, पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि एक माह में सैनिक स्कूल की मांग को भी पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका समाजवादी सैनिक अभियान का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, डा. दीप सिंह पाल, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, आरपी चौहान, कैप्टन रक्षपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामौतार यादव, नीटू यादव, मनोज यादव ठेकेदार, रामदास यादव, सौरभ यादव, सोनी यादव, डाक्टर मनोज दीक्षित, सच्चिदानंद तिवारी, आशीष तिवारी, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक नीटू यादव, रामौतार यादव ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। सांसद तेज प्रताप यादव ने मोहल्ला भीमनगर में नगर पंचायत के बनाए मैरिज होम का फीता काटा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी, गर पंचायत अध्यक्ष नसरीन बानो ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य डा. अजब यादव, रतन यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, खुमान सिंह वर्मा, उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, सीओ आत्मप्रकाश, अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज, अवर अभियंता सुलेखा सिंह, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन अयाज मसूरी ने किया। 
विज्ञापन

फोटो 

समाजवादी विकास रथ को किया रवाना
भोगंाव। सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बस स्टैंड के समीप कृष्णादास लोधी के सरंक्षण में निकाले जा रहे समाजवादी विकास रथ को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कराए विकास कार्यों का विरोधियों के पास कोई जवाब नहीं है। इससे विरोधी बौखला गए हैं। इस मौके पर गोपासदास लोधी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव, रावल यादव, अर्पित शर्मा, हरिओम यादव, अजीत यादव, बृजेश यादव , शिवा तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed