फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seeing increasing number of passengers in Mainpuri three buses were increased for Delhi

Mainpuri: यात्रियों की बढ़ती संख्या देख दिल्ली के लिए बढ़ाई गईं तीन बसें, आगरा और इटावा मार्ग पर बढ़ाए गए फेरे

Thu, 28 Mar 2024 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

मैनपुरी में यात्रियों की बढ़ती संख्या देख दिल्ली के लिए तीन बसें बढ़ाई गईं हैं। इसके अलावा आगरा और इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 

विज्ञापन
Seeing increasing number of passengers in Mainpuri three buses were increased for Delhi
बस स्टॉप, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में होली के त्योहार के बाद नौकरी पर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बृहस्पतिवार को निकले। बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की ज्यादा संख्या देख तीन अन्य बसों को एटा होकर दिल्ली मार्ग पर भेजा गया। शाम तक बस स्टैंड पर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री पहुंचते रहे।

विज्ञापन


जिले के अधिकांश लोग दिल्ली तथा एनसीआर में नौकरी करते हैं। यह लोग होली का त्योहार मनाने के लिए त्योहार से पहले घर आते हैं। त्योहार मनाने के बाद नौकरी पर जाने के लिए घरों से निकलते हैं। सुबह से जब ज्यादा संख्या में दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री बस स्टैंड पहुंचे तो एआरएम के निर्देश पर दिल्ली मार्ग के लिए तीन अतिरिक्त बसें भेजी गईं।
विज्ञापन


रोडवेज की 35 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 38 बसों का संचालन किया गया। त्योहार के तीसरे दिन भी लोग फर्रुखाबाद तथा कानपुर की ओर जाने के लिए परेशान हुए। रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा और इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। बस स्टैंड पर पूरे दिन एआरएम संजीव कुमार तथा संचालन प्रभारी अनुज दुबे बसों का मार्ग पर संचालन कराते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास होकर निकली बसें

दूसरे डिपो से आने वाली बसें बृहस्पतिवार को भी बस स्टैंड पर जाने की बजाए बाईपास होकर बाहर से ही निकल गईं। नौकरी पर जाने वाले लोगों को ईशन नदी पुल तथा भांवत चौराहे पर बसों का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को भी बाईपास से बसें निकलने के कारण लोग परेशान हुए थे।



दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। आगरा, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दूसरे डिपो की बसें बस स्टैंड नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हुई है। -संजीव कुमार, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed