फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seeing daughter in front of Mainpuri after seven years father wept bitterly in police station

Mainpuri News: सात साल पहले बेटी को लेकर चली गई थी पत्नी, अचानक थाने में देखा तो फूट-फूटकर रोया पिता

Mon, 14 Aug 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 08:03 PM IST
सार

मैनपुरी में सात साल पहले बेटी को लेकर महिला अपने पति से दूर हो गई थी। पिता ने अचानक थाने में बेटी को देखा तो फूट-फूटकर रोने लगा।

विज्ञापन
Seeing daughter in front of Mainpuri after seven years father wept bitterly in police station
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सात साल बाद बेटी को सामने देख एक पिता फूट-फूटकर रोया। मामूली विवाद के बाद पत्नी से अलग रह रहे थल सेना के एक सैनिक ने एक ही बार में सारे गिले शिकवे दूर कर लिए। बेटी की बातों के बीच दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। यह नजारा वहां जिस किसी ने भी देखा उसकी आखें नम हो गईं। दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के सिरसागंज रोड निवासी अर्चना यादव की शादी कौशल यादव निवासी भूटाताल थाना चकरनगर जिला इटावा के साथ हुई थी। सात साल पहले दंपती के बीच हुए विवाद के बाद कौशल ने अर्चना को घर से निकाल दिया था। अर्चना ने कौशल के खिलाफ थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भेजी गई चार्जशीट के बाद सीजेएम भूलेराम ने मुकदमे में दंपती के बीच समझौता कराने के लिए फाइल को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर संजय चौहान को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी दी गई। नोटिस के कौशल यादव सेंटर में हाजिर हुए। उनकी तैनाती थल सेना में जम्मू कश्मीर में है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र

मीडिएशन सेंटर में तारीख करने के लिए अर्चना अपनी सात साल की बेटी राधिका के साथ पहुंची। बेटी भी जन्म के बाद पहली बार अपने पिता से मिली। बेटी ने अपने पिता से बात की तो पिता फूट-फूटकर रोने लगा। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। कौशल सारे गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गया। समझौता होने पर दंपती को सेंटर से ही विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed