फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Security was just talking to a girl, awareness has not

महिला सुरक्षा पर सिर्फ बात हुई, जागरूकता नहीं आई

Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Security was just talking to a girl, awareness has not
महिला सुरक्षा पर सिर्फ बात हुई, जागरूकता नहीं आई - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तीकरण, महिला जागरूकता का दंभ भरा जाता है। स्कूल, कालेजों और प्रशासन ने महिला जागरूकता, बेटी बचाओ अभियान चलाए गए लेकिन जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ ही सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। सिर्फ एक ही महिला एसओ है। किसी भी विभाग में कोई महिला अधिकारी तक तैनात नहीं है। उत्पीड़न तक के मामले हुए। किशनी क्षेत्र में महिला से सरेराह मारपीट का मामला हो या करहल में महिला कांस्टेबल से एसओ के अभद्रता के मामले चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन


केस नंबर 1: थाना किशनी क्षेत्र में दिसंबर 2016 में नामजद आरोपियों ने एक महिला को सरेराह लाठी डंडा से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी आदि कई धाराओं में मामला दर्ज किया। उक्त मामले में महिला आयोग तक से जांच हुई। यही नहीं इस मामले में घटनास्थल पर महिला पुलिस पहुंची तक नहीं। बाद में एसपी ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


केस नंबर 2: करहल थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के घर में खाना बनाने की इंकार करने के बाद थानाध्यक्ष ने अभद्रता की थी। इस मामले में जब कांस्टेबल ने एसओ की शिकायत अधिकारियों से की तो मामले को हल्के में लिया गया। घटना ने जब मीडिया में तूल पकड़ा तो एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने एसओ को थाने से हटा दिया। वहीं महिला कांस्टेबल का भी बेवर थाने में स्थानांतरण किया गया। महिला कांस्टेबल का आरोप था कि नाराज एसओ ने मुंह में सिगरेट का धुंआ फेंकने के साथ ही जबरदस्ती काजू मुंह मे ठूंस दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 3- बीते फरवरी माह में महिलाओं द्वारा ही उत्पीड़न का मामला सामने आया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ आरोपी युवक ने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस वारदात में पड़ोसी महिलाओं ने आरोपी का सहयोग किया था। पुलिस पहले तो मामले को छेड़खानी का बताती रही बाद में रिपोर्ट दर्ज की। मगर कई दिनों बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।


केस नंबर 4- थाना बरनाहल क्षेत्र निवासी आरोपी ने पहले एक विधवा से शादी रचाई। उसके बाद सौतेली नाबालिग पुत्री के साथ भी जबरिया दुष्कर्म किया। जब मां को इस बात की जानकारी हुई तो वह बच्चों को लेकर मायके आ गई। पुत्री से अवैध संबंध बनाने के लिए आरोपी पिता ने एक दलित की हत्या कर दी। इस घटना में पत्नी के भाइयों को नामजद कर दिया। मगर पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया और दो आरोपी जेल भेजे गए। मुख्य आरोपी को पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed