फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   School van hit by private bus, six children and driver injured

Mainpuri News: प्राइवेट बस की चपेट में आई स्कूल वैन, छह बच्चे और चालक घायल

Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
School van hit by private bus, six children and driver injured
करहल। निजी स्कूल में लगी एक स्कूल वैन बृहस्पतिवार सुबह नगला मीर से पैरार मार्ग पर प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। हादसे में वैन में सवार छह बच्चे व चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नगला रते सिरसागंज रोड स्थित जेडए किड्स पब्लिक स्कूल की वैन बृहस्पतिवार सुबह नगला मीर से पैरार मार्ग पर बच्चों को लेने जा रही थी। वैन में पहले से ही छह बच्चे बैठे हुए थे। पैरार मार्ग पर बरनाहल की ओर से आ रही बस ने वैन को चपेट में ले लिया, हादसे में वैन में सवार छह बच्चे व चालक घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वैन से घायल बच्चों को बाहर निकाला गया, इस बीच सूचना पर पुलिस भी आ गई। हादसे में घायल हुए कक्षा पांच की छात्रा मुस्कान, कक्षा चार की छात्रा निशा, कक्षा तीन का छात्र शिव पुत्र विमलेश निवासी नगला वाले, कक्षा चार की छात्रा तनुष्का पुत्री विपिन निवासी नगला चरुआ, कक्षा तीन की सृष्टि पुत्री रजनीश नगला वाले, कक्षा पांच का छात्र गोलू पुत्र नीरज निवासी नगला चरुआ और चालक सत्यम निवासी नगला दिक्क थाना करहल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
विज्ञापन


-----
बस और चालक की पुलिस कर रही तलाश
स्कूल वैन को टक्कर मारने के बाद प्राइवेट बस का चालक भाग गया था, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच कर घायलों का हाल जाना, बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed