फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   School bus, truck collision killed

स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर

Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
School bus, truck collision killed
भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार सुबह छिबरामऊ मार्ग पर गांव नेकामऊ के समीप स्कूल बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 13 बच्चे घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छिबरामऊ मार्ग स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की बस करीब 50 बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। बस जब गांव नेकामऊ के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर मुड़ गई। चालक ने किसी तरह बस को कंट्रोल कर रोक लिया। हादसे में बस में सवार प्रियंका, रामजी, नरगिस बानो, मनीषा, रिया गुप्ता, देव दीक्षित, शुभ गुप्ता, राज भारद्वाज, अंबर भारद्वाज, आरिफ समेत करीब 13 बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल स्टाफ के लोगों ने घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने नवीगंज चौकी क्षेत्र में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed