फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sapa ne paanch saal mein pradesh ko loota: sangeet som

सपा ने पांच साल में प्रदेश को लूटा: संगीत सोम

Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
sapa ne paanch saal mein pradesh ko loota: sangeet som
रोड शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा है कि सपा के गुंडाराज के खिलाफ लोग एकजुट होकर मतदान करें। सपा ने पांच साल के शासन में प्रदेश को लूटा है। समाज का हर वर्ग शोषण और उत्पीड़न का शिकार हुआ है। उन्होंने यह बात गुरुवार को यहां पार्टी के रोड शो के दौरान कही। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह चौहान के समर्थन में हुए रोड शो में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


रोड शो में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पैदल ही सड़कों पर निकले। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल भी साथ रहा। सुब्रत पाठक ने कहा कि इस बार इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, एटा में ही सपा का सफाया होने जा रहा है। प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि सदर सीट के मतदाताओं ने पांच साल तक गुंडाराज सहा है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड से रोड शो शुरू हुआ। एक वाहन पर बनाए गए मंच पर प्रत्याशी अशोक चौहान, विधायक संगीत सोम, सुब्रत पाठक, पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, रामबाबू कुशवाहा, डॉ. सुमंत गुप्ता, शिवओंकार नाथ पचौरी आदि सवार हुए।  कार्यालय से क्रिश्चियन तिराहा, पुराना बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर, आश्रम रोड, मदार दरवाजा, देवी रोड, घंटाघर चौराहा, कृष्णा टाकीज रोड, बड़ा चौराहा, आगरा रोड, भीमसेन मंदिर, करहल रोड, संता बसंता चौराहा, सदर बाजार होता हुआ रोड शो चुनाव कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। रोड शो में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, बीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, शालिनी अग्रवाल, कमला राजपूत, सरिता शाक्य, पूनम मिश्रा, अजयपाल सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, सोम गुप्ता, दयानरायन गुप्ता, अजयपाल सिंह चौहान, विनोद शर्मा, संजय चौहान, उमेशचंद्र दुबे, आशीष चतुर्वेदी, अहिवरन सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, अवधेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, अतुल चौहान, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के चलते रहे जाम के हालात
मैनपुरी (ब्यूरो)। रोड शो के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रोड शो जिधर से गुजरा उधर ही जाम के हालात बन गए। रोड शो निकलने के एक घंटे बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed