फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sapa ne nahin kiya tha achchhe dinon ka vaada: akhilesh

सपा ने नहीं किया था अच्छे दिनों का वादा: अखिलेश

Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
sapa ne nahin kiya tha achchhe dinon ka vaada: akhilesh
सभा संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था को धोखा दिया है। कालाधन लाने के नाम पर नोटबंदी कर पूरे देश को लाइन में लगा दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौत बैंकों की लाइन में खड़े हो गई। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी मरे हुए लोगों के परिवारीजनों का हालचाल पूछने तक नहीं गए। प्रदेश की सपा सरकार ने कभी अच्छे दिनों का वादा नहीं किया था। ऐसे में पीएम कैसे कह सकते हैं कि सपा राज में अच्छे दिन नहीं आ सकते। यह कहना है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वे मैनपुरी की करहल, मैनपुरी, भोगांव और किशनी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


परिवार की रार का दर्द भी उनकी जुबान पर आ गया। कहा कि पार्टी हमेशा नेताजी की थी और आगे भी बनी रहेगी। हमें कुछ लोगों ने साइकिल से उतारने की कोशिश की। लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन के चलते वह साजिश में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन इसलिए जरूरी था कि नेताजी ने जो पार्टी 25 साल में खड़ी की, वह इस बदलाव के बाद अगले 25-50 साल तक खड़ी रहे। बातों ही बातों में उन्होंने अपने को मुख्यमंत्री भी प्रोजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साइकिल और मेरा भी है। यदि साइकिल जीती तभी हम मुख्यमंत्री बन पाएंगे। उन्होंने अपनी सरकार के तमाम विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने इतने विकास कार्य कराएं हैं कि लोग 300 सौ सालों तक याद रखेंगे। वहीं भाजपा पर कोई ऐसा काम नहीं है जिसे वह विकास कार्य के रूप में गिना पाए। यही कारण है कि गठबंधन को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में पार्टी को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। मैनपुरी हमारा घर है। इसे तीसरे चरण में भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि अब तक कितना काला धन बैंकों में जमा हो चुका है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पैसा काला कभी नहीं होता। जिन लोगों की मौत लाइन में लगे-लगे हुई, भाजपा के मंत्री और नेता उनके परिजनों का हालचाल पूछने भी नहीं आए। वहीं, सपा सरकार ने प्रत्येक के परिवार को दो-दो लाख रुपये दिए। एक जगह तो लाइन में लगी महिला के बच्चा पैदा हो गया। सपा सरकार ने उसके घर भी दो लाख रुपये पहुंचाए।  कांग्रेस से गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि साइकिल को हाथ ने मजबूती से थाम लिया है अब इसकी रफ्तार को कोई नहीं पकड़ सकता है। न ही हाथी और न ही फूल। मोदी के दो कुनबों के गठजोड़ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दो कुनबों की नहीं बल्कि दो युवाओं का गठजोड़ है। यह प्रदेश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने के साथ ही विकास की नई राह ले जाएगा। उन्होंने मैनपुरी की बची हुई समस्याओं का निस्तारण और किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed