फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sapa mukhiya kee sabha mein naarebaajee karana pada mahanga

सपा मुखिया की सभा में नारेबाजी करना पड़ा मंहगा

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
sapa mukhiya kee sabha mein naarebaajee karana pada mahanga
हिरासत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा मुखिया के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करना बीपीएड डिग्रीधारकों को मंहगा पड़ गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस चार युवकों को थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक चारों लोग कोतवाली में बैठे थे। 
विज्ञापन


करीब छह सालों से शिक्षक बनने के सपने संजो रहे बीपीएड डिग्रीधारकों का सब्र जवाब देता जा रहा है। रविवार को नुमाइश पंडाल में पंच सम्मेलन में आए सपा मुखिया मुलायम सिंह को अपनी परेशानी बताना मंहगा पड़ गया। पंच सम्मेलन के दौरान जब नेताजी मंच से उतर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने नौकरी दिलाओ, हक दिलाओ का नारा लगाते हुए झंडा दिखाए। अचानक पंच सम्मेलन में व्यवधान पड़ता देख एसपी ने कोतवाली पुलिस को नारेबाजी कर रहे युवकों को पकड़ने के आदेश दिए। शहर कोतवाल ने नारेबाजी करने वाले चार युवक विकास यादव निवासी इटावा, मुकेश यादव निवासी बदनपुर थाना कोतवाली, मुजम्मिल निवासी कुरावली और मोहम्मद इरफान निवासी कासगंज को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक चारों थाने में ही मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed