फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sapa-bhaajapa kaaryakarta bhide, chale eent-patthar, phinkee kursiyaan

सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, चले ईंट-पत्थर, फिंकी कुर्सियां

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
sapa-bhaajapa kaaryakarta bhide, chale eent-patthar, phinkee kursiyaan
फिंकी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक न्यूज चैनल की परिचर्चा के दौरान सोमवार को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के चलते सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर फिंकने लगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सबकुछ देखते रहे। सूचना के काफी देर बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इस पर गुस्साए भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर लिया। एसडीएम और सीओ ने थाने पहुंचकर स्थिति को संभाला। देरशाम पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर स्थित छोटा क्रिश्चियन मैदान में सोमवार सुबह एक न्यूज चैनल का परिचर्चा कार्यक्रम चल रहा था। इसमें सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह, कांग्रेस के गोपाल कुलश्रेष्ठ, भाजपा के प्रदीप चौहान और बसपा नेता मौजूद थे। करीब 11:40 बजे कार्यक्रम के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा और भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कुर्सियां फिंकने के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। करीब 10 मिनट तक पथराव होता रहा। हंगामा कर रहे लोगोें ने वहां खड़ी भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अशोक चौहान की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद तक थाने की पुलिस नहीं पहुंची। भाजपाइयों का आरोप है कि एक पक्ष के वहां से चले जाने के बाद कोतवाली पुलिस पीएसी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के बाद अशोक चौहान भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर बवाल करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने पर एसडीएम सदर राजेश कुमार और सीओ सिटी राजेश चौधरी ने भाजपा नेताओं से बातचीत की। भाजपा प्रत्याशी ने गाड़ी में तोड़फोड़, जरूरी कागजात आदि निकालने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर बवाल करने वालों की तलाश की जा रही है। बवाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed