फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sanvidhaan shilpee ke aadarshon par chalane ka sankalp

संविधान शिल्पी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
sanvidhaan shilpee ke aadarshon par chalane ka sankalp
जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संविधान शिल्पी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहर में जयंती पर शोभायात्रा और बाइक जुलूस निकाला गया। अंबेडकर प्रतिमाआें पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और सिद्धांताें पर चलने का संकल्प लिया। कई संगठनों ने गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहब को समाज के दबे-कुचले लोगों का मसीहा बताया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह शहर में प्रभातफेरी निकाली गई जो बुद्ध विहार आजाद नगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दोपहर एक बजे पुन: आजाद नगर पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शहर के छपट्टी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डा. भीमराव जयंती शोभायात्रा समिति के बैनर तले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को रामसेवक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में एक सुसज्जित रथ पर डाक्टर अंबेडकर का तैलचित्र शोभायमान था। अनुयायी बाइक, कार से बाबा साहब की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। तांगा स्टैंड, कटरा, बड़ा चौराहा, करहल रोड, आगरा रोड, होती हुई शोभायात्रा छपट्टी स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान सतेंद्र कुमार, रिंकू पिपल, श्यामबाबू पिपिल, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, संदीप पिपल, नवीन अंबेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवओंकारनाथ पचौरी, अमित गुप्ता, लालू वर्मा, प्रेम सिंह शाक्य,गुड्डन पंडित, आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं ग्राम सहन में भी भाजपाइयों ने बैठक कर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शेर भदौरिया, ब्रजेश चौहान आदि मौजूद थे। महान दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक कर बाबा साहब को माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश रत्न बौद्ध, डा. रामौतार शाक्य, प्रवीन शाक्य आदि मौजूद थे। ब्लाक जागीर के ग्राम चौहानपुर में पंचशील सोसाइटी, पंचशील महिला विकास समिति ने बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामऔतार शाक्य, मनोज शाक्य, कृष्णकुमार, विनीता शाक्य आदि मौजूद थे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष खुमान वर्मा विधायक किशनी इंजी. बृजेश कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशू दिवाकर, प्रो. केसी यादव मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, मुंशीलाल शाक्य, फैयाज अहमद सिद्दीकी, धीरज श्रीवास्वत, भीमसेन कठेरिया, मनोज शाक्य, राजवीर चौहान मौजूद थे। नेहरू युवा-युवती ग्रहशोभा, नेहरू युवा-युवती जनकल्याण सेवा समिति कोसमा हिनूद, युवा मंडल अंजनी में अंबेडकर जयंती मनाई गई। ब्लाक प्रभारी अंजना शाक्य, विमल कुमार, नीलेश आदि मौजूद थे।  मैनपुरी बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई। अजय कृष्ण पांडेय ने अध्यक्षता की। वरिष्ठ अधिवक्ता सुंदरलाल सागर, अधिवक्ता अशोक कुमार मौजूद रहे।  

 
सूचना विभाग ने लगाई चित्र प्रदर्शनी
मैनपुरी। सूचना विभाग ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का आयेाजन किया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन साधना गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों , समाज के निम्न वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed