{"_id":"274eb0c758ba9a429e230a932d910316","slug":"sankalp-len-koee-bachcha-na-aae-poliyo-kee-chapet-mein-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प लें, कोई बच्चा न आए पोलियो की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प लें, कोई बच्चा न आए पोलियो की चपेट में
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पल्स पोलियो बूथ दिवस पर रविवार को बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार के बूथ पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई। कहा कि पोलियो से प्रत्येक बच्चे को बचाना हम सबका दायित्व है। हम सब प्रण लें और सुनिश्चित करें कि अब कोई नौनिहाल इस बीमारी की चपेट में न आए।
डीएम चंद्रपाल सिंह ने गोला बाजार के बूथ पर कहा कि लक्षित बच्चों से जितने अधिक बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीएंगे अभियान उतना ही सफल होगा। कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी लगातार क्रियाशील रहकर घर-घर से बच्चे को बूथ पर लाकर दवा पिलवाएं। बुलावा टोली लगातार भ्रमण कर बच्चों को बूथ पर लाना सुनिश्चित करें।
एसपी हिमांशु कुमार ने दवा पिलाने के बाद कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सबकी है। सभी अभिभावक पोलियो दिवस पर अपने बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा ने बताया कि इस अभियान में 333003 लक्षित बच्चों को दवा पिलाए जाने के लिए 981 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 50 ट्रांजिस्ट बूथ एवं 19 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अभियान की मानीटरिंग के लिए 189 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। बूथ दिवस पर दवा पीने से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 570 टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया कि 185 ईंट भट्ठों पर निवास करने वाले परिवारों, 106 घुमंतू परिवारों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर रामकिशन, डाक्टर दलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।