{"_id":"8ad8487d68c2dc5d0b3f0454d5932898","slug":"samajwadi-party-to-add-solider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों को पार्टी से जोड़ रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों को पार्टी से जोड़ रही सपा
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैप्टन रक्षपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रकोष्ठ पूर्व सैनिकों के मध्य पार्टी की गहरी पैठ बनाने में सफल हुआ है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं की उन तक जानकारी पहुंचाने के लिए सक्रिय है।
आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रकोष्ठ की बैठक में चौहान ने सैनिकों से कहा कि जिन पूर्व सैनिकों की पत्नियों के नाम वोटर लिस्ट एवं पेंशन पे आर्डर भिन्न हैं वह सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सही करा लें। जिससे कि भविष्य में पेंशन पाने में परेशानी से बचा जा सके। कैप्टन वाईपी सिंह ने कहा कि जिन सैनिकों के बच्चे बालिग हो गए हैं उनका रिलेशन सर्टिफिकेट बनवा लें ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ने में आसानी हो सके। जिला महासचिव मन्नी लाल चौबे ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को प्रकोष्ठ का सदस्य बनाएं। इसके साथ ही राजीव गांधी नगर तथा हंस नगर में खस्ताहाल गलियों एवं सड़कों पर रोष व्यक्त किया। बैठक में कंठश्री, कैप्टन एसडी पांडेय, शिव सिंह, मातादीन यादव, विश्राम सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।