{"_id":"6a47eb147a0aef9d56007954","slug":"sahab-has-taken-possession-of-my-house-which-includes-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-162305-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: साहब मेरे घर पर कब्जा कर लिया है, बच्चियों सहित बेघर कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: साहब मेरे घर पर कब्जा कर लिया है, बच्चियों सहित बेघर कर दिया
Fri, 03 Jul 2026 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 पीड़ित महिला के साथ आए बच्चों को टॉफी देते जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी। संवाद
मैनपुरी। जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं उसने कहा कि मेरे घर पर कब्जा कर लिया है। हमें घर से बाहर कर दिया है। महिला दो बच्चियों के साथ पहुंचीं, जिस पर जिलाधिकारी ने महिला की बड़ी बेटी से 6 का पहाड़ा सुना। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराकर उनको मदद प्रदान करें। वहीं क्षेत्रीय पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को ज्योंती खुड़िया की रहने वाली गीता अपनी दो बच्चियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने शिकायत कर कहा कि उनके पति की मौत के बाद उनके चचिया ससुर और नंद घर पर कब्जा कर रहे हैं उन्होंने घर पर ताला डाल दिया। मैं अपनी बच्चियों के लिए खाना बना रही थी वह भी नहीं बनाने दिया। अब उसके प्लॉट पर भी कब्जा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने दोनों को टॉफी दी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को बुलाकर कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत इन्हें पंजीकृत कर मदद की जाए। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्ष को इस मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि पीड़ित महिला ने दूसरा विवाह कर लिया था। इस वजह से उसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ नहीं मिल पाया लेकिन बच्ची का प्राइमरी विद्यालय में दाखिला कराया जाएगा।