{"_id":"5888e5934f1c1bbd7ecf6044","slug":"sadar-mla-crore-husband-filed-her-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ पति हैं सदर विधायक, नामांकन पत्र भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ पति हैं सदर विधायक, नामांकन पत्र भरा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
करोड़ पति हैं सदर विधायक, नामांकन पत्र भरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन एकमात्र परचा मैनपुरी की सदर सीट से भरा गया। यह नामांकन पत्र सपा नेता और वर्तमान विधायक राजकुमार यादव ने भरा। इस दौरान उन्होंने जो संपत्ति घोषित की उसके अनुसार उनके व उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है। इस दौरान सांसद तेज प्रताप और तीनों विधायक भी मौजूद रहे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन एक मात्र परचा सदर विधायक राजकुमार यादव ने दाखिल किया। दोपहर 12 बजे के करीब कलक्ट्रेट साइकिल से पहुंचे। वहां वह एसडीएम सदर कोर्ट में परचा दाखिल करने गए। इस दौरान उनके साथ सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया व भोगांव विधायक आलोक शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा पूरे दिन किसी भी विधानसभा से कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आया। जो शपथ पत्र विधायक ने दाखिल किया उसके अनुसार राजकुमार यादव के पास कुल 7.92 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां हैं। इनमें 1.50 करोड़ रुपये की चल संपत्ति हैं। वहीं शेष संपत्ति अचल संपत्ति के रूप में है। उन्होंने 29.97 लाख रुपये का बैंक से ऋण भी ले रखा है। इसके अलावा उनकी पत्नी वंदना यादव के नाम पर 3.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें से 4.18 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं शेष राशि की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 1.50 लाख रुपये मूल्य के हथियार भी हैं। विधायक के पास दो चौपहिया वाहन भी हैं। वहीं उन पर बदायूं में एक आपराधिक मुकदमा भी चल रहा है।
2012 में थी तीन करोड़ की संपत्ति
विधायक ने जब 2012 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र दिया था तब उनकी संपत्ति करीब तीन करोड़ रुपये थी। पिछले पांच सालों में उन्होंने इसे बढ़ाकर करीब 11 करोड़ रुपये कर लिया है।
विज्ञापन
सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए एक हुए
नामांकन के बाद सपा कार्यालय पर सांसद तेज प्रताप यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। इसमें दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए समान विचारधारा की पार्टियों ने गठजोड़ किया है। ताकि प्रदेश में सिर्फ विकास हो। किसी सांप्रदायिक ताकत के चलते प्रदेश में अस्थिरता नहीं लाने दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। ताकि उन्हें जिता सकें।