फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sadak haadason mein teen kee maut

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein teen kee maut
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एक मामले में पुलिस कर्मियों पर कैंटर को छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम रेढ़ापुर निवासी ओमकार (35) पुत्र रामचंद्र सैफई में अस्पताल के समीप कपड़ों पर प्रेस की दुकान करते थे। बुधवार की रात ओमकार अपने घर वापस लौट रहे थे। रात आठ बजे के लगभग जब वह जैन इंटर कालेज के समीप पहुंचे तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। ओमकार को पुलिस करहल अस्पताल ले गई। वहां कुछ देर में ओमकार की मौत हो गई। वहीं ग्राम जलालुपर निवासी कुलदीप (28) पुत्र रामनरेश बुधवार की रात पैदल कहीं जा रहे थे। जब वह कंझरा पुलिया के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को थाना पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। दोनों की मौत से शव विच्छेदन गृह पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव विच्छेदन के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र रामशरन अपने भतीजे अनिल (24) पुत्र आशाराम के साथ बाइक से भोगांव की ओर जा रहे थे। जब बाइक थाना कुरावली क्षेत्र में जीटीरोड पर गैलानाथ पुल के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे कैंटर के चालक ने दोनों को रौंद दिया। राहगीरों ने कैंटर रोक लिया। सूचना पर कोबरा मोबाइल के पुलिस कर्मी पहुंचे। राहगीर दोनों घायलों को कुरावली अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। आरोप है कि कोबरा मोबाइल कर्मियों ने कैंटर को छोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस कर्मियों के आने पर ही सही जानकारी मिलेगी। यदि कैंटर भगाया है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed