{"_id":"5915ff8f4f1c1bd4338507d0","slug":"saahab-mujhe-golee-maar-dee-hai-aspataal-pahuncha-do","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मुझे गोली मार दी है अस्पताल पहुंचा दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मुझे गोली मार दी है अस्पताल पहुंचा दो
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 13 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर गोली मारने की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। करीब चार घंटा तक फोन पर मिल रही सूचनाओं पर चकरघिन्नी बनी रही। बाद में सूचना झूठी निकली।
गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर काल कर बताया कि मुझे गोली मार दी गई है। वह शोभनपुर और कमरनेर गांव के बीच में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीमों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। वहां तलाश की गई तो कोई भी नहीं मिला। पुलिस ने जब सूचना देने वाले का नंबर मिलाया तो दूसरी ओर से एक महिला ने बताया कि वह बिछवां की रहने वाली संध्या है। सास ससुर ने मारपीट कर उसे कमलनेर गांव के समीप पेड़ के नीचे डाल दिया है। पुलिस टीम गांव कमलनेर पहुंची तो वहां भी उसे कुछ नहीं मिला। तीसरी बार फोन करने वाली महिला ने बताया कि आरोपी उसे नहर में डालने जा रहे हैं तो पुलिस ने काफी देर तक नहर के समीप तलाश की मगर कोई भी नहीं मिला। चार घंटे तक कुसमरा चौकी पुलिस, यूपी 100 के पुलिसकर्मी झूठी सूचना पर चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले महिला और पुलिस की तलाश कर रहे हैं।
धमकी के बाद भैंस खोल ले गया दबंग
थाना किशनी क्षेत्र के गांव सिगनी स्थित एक झोपड़ी में निवास करने वाले रामनारायण की दो भैंस आरोपी ने खोल ली। पीड़ित ने बताया कि बुधवार शाम को उसे देख लेने की धमकी दी गई थी। रात को आरोपी भैंस खोल ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब रामनारायण को धमकी दे रहे हैं।