{"_id":"6af4afa1156db9b7fb05fe5d","slug":"rs-51-lakh-released-for-the-repair-of-two-roads-tender-process-initiated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-170708-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो मार्गों की मरम्मत के लिए 51 लाख रुपये जारी, टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो मार्गों की मरम्मत के लिए 51 लाख रुपये जारी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के दो मार्गों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। नगला हरी सिंह से महुआहार मार्ग की मरम्मत के लिए 23.50 लाख रुपये और जीटी रोड से महमुदिया मार्ग की मरम्मत के लिए 27.50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। दोनों मार्गों के लिए कुल 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
धनराशि जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की ओर से दोनों मार्गों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड डॉ. एके अरुण ने बताया कि दोनों मार्गों की मरम्मत के लिए शासन से धनराशि जारी हो चुकी है। मरम्मत कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।