{"_id":"57e574e24f1c1b9275a823cd","slug":"roof-of-mud-houses-collapsed-the-death-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत ढही, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत ढही, मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर पुरानी बस्ती देवपुरा में कच्चे मकान की छत ढह गई। हादसे में साढे़ तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह साथी बच्चों के साथ कमरे के पास खेल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी कमलेश कुमार का साढे़ तीन वर्षीय पुत्र अनिकेत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला निवासी मुन्नालाल के कच्चे मकान के पास खेल रहा था। उसके साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे। तभी मकान की छत ढह गई। अनिकेत छत के नीचे दब गया। साथी बच्चों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। जब तक उसे मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने को कहा, तो परिवारीजनों ने सहमति नहीं दी। अगर परिवारीजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।