फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roads of bodies left over from such a crater

ऐसे तो गड्ढा मुक्त होने से रहीं निकायों की सड़कें

Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
भास्कर युुगल
भास्कर युुगल Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roads of bodies left over from such a crater
बनखेत- मंथला की निर्माणाधीन सड़क - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को उनके ही अधीनस्थ पलीता लगाने में लगे हैं। इसमें सबसे आगे हैं विभिन्न निकायों के अधिकारी। इसकी बानगी यह है कि अभी तक आगरा मंडल के चार जिलों की 30 नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों ने गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए की गई कार्रवाई तक की जानकारी शासन को नहीं भेजी हैं। इसे लेकर निदेशक स्थानीय निकाय ने फटकार लगाते हुए प्रतिदिन शासन को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार ने 19 मार्च को शपथ ली थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में आदेश दिया था कि 15 जून तक सूबे की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इस पर सभी निकायों के अलावा अन्य संबंधित विभागों से भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इस निर्देश को दिए करीब दो माह बीत गए हैं। इसके बाद भी अभी तक आगरा मंडल के चार जिलों की 30 नगर पंचायतों ने अभी तक अपने स्वामित्व वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के संबंध में कोई जानकारी शासन को नहीं भेजी हैं। इनमें सर्वाधिक 14 नगर पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा सात नगर पंचायत मैनपुरी की, छह नगर पंचायतें आगरा की और तीन नगर पंचायतें फिरोजाबाद जिले की शामिल हैं। उक्त नगर पंचायतों के ईओ को निदेशक स्थानीय निकाय विशाल भारद्वाज ने पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही तत्काल इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं उक्त निकायों के ईओ को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन मेल भेजकर इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


यह हैं 30 नगर पंचायतें
मैनपुरी। जिन नगर पंचायतों ने अभी तक शासन को जानकारी नहीं भेजी है। उनमें आगरा की बाह, दयालबाग, स्वामीबाग, पिनाहट, जगनेर, किरावली। मथुरा की वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन, बल्देव, गोकुल, महावन, नंदगांव, बाजना, चौमुंहा, बरसाना, छाता, राधाकुंड, सौंख व राया। मैनपुरी की करहल, बेवर, भोगांव, कुसमरा, किशनी, घिरोर, ज्योंति खुड़िया। फिरोजाबाद की जसराना, फरिहा और एक नगर पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed