फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Renaming a photo of someone

किसी का नाम बदला तो किसी की फोटो

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Renaming a photo of someone
 देहात क्षेत्र के लोगों के राशन कार्डों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसके चलते बेवर और करहल में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से राशन कार्ड सही कराने और मानक के अनुसार राशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड बेवर में विभाग के बनाए नए राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बने हैं। सर्वाधिक समस्या कसबा बेवर के राशन कार्डों में है राशन कार्डों में किसी का नाम बदला है तो किसी की फोटो या फिर किसी के आठ यूनिट के स्थान पर मात्र दो या तीन यूनिटों को ही दर्शाया गया है। कसबा निवासी रमेश, उमेश चंद्र शुक्ला, नूरबानो, इदरीश अली, नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उनके पुराने राशनकार्ड में आठ सदस्यों का विवरण है। वहीं नए राशनकार्ड में मात्र चार यूनिट ही अंकित हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कई उपभोक्ताओं का नाम सूची में दर्ज है लेकिन राशन डीलर उन्हें राशन न देकर मात्र मिट्टी का तेल दे रहे हैं। यही नहीं बीपीएल कार्ड धारकों को एपीएल श्रेणी की तरह यूनिट के हिसाब से राशन दिया जा रहा है। माया देवी, मीना देवी, इम्त्याज अली, मेहंदी, अनुज कुमार, अनीता देवी, यूनिस अली, गुड्डी देवी, सुरेशचंद्र आदि ने जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से कैंप लगाकर राशनकार्डोें की कमियां सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं करहल के ग्राम नगला मुकंद के मौजा कुतुकपुर नसीरपुर के लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उनका आरोप है कि उनके नाम एपीएल और बीपीएल सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं अपात्रों के नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं। इनमें सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी शामिल हैं, साथ ही 50 बीघा जमीन तक है। उन्होंने एसडीएम से सूची में नाम शामिल कराने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed