फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Remember to mark the anniversary Bose

जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Remember to mark the anniversary Bose
मैनपुरी। जिलेभर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी को याद किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र, युवा भारत, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई संगठनों ने गोष्ठियों का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान केंद्र के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता लाए जाने पर चर्चा की। नगर पालिका में शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी ने कहा की हम सभी को महापुरुषों की कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए। ब्रजेश यादव ने नेताजी की जयंती पर लोगों से अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए शहर साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण, चंद्रशेखर, उपेंद्र, सुभाष, सुशील, प्रबल प्रताप, प्रिया कुशवाह, रीनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने भी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी की। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और उन्होंने नारा दिया तुम हमें खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे। जिला उपाध्यक्ष उमेश टिंगल ने नेताजी को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। संतोष मिश्रा, विनोद शर्मा, रामऔतार वर्मा, विनीत जैन, रामविलास, सुरेश राठौर, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर युवा भारत संगठन के पदाधिकारियों ने खरपरी के विश्वबंधु उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोह आयोजन किया। अध्यक्षता सुभाष सिंह चौहान ने की। समारोह में आरके दुबे, राघवेंद्र सिंह चौहान, उदयपाल सिंह भदौरिया, डाक्टर चंद्रमोहन, सुभाष बाबू, धीरेंद्र सिंह, नीरज चौहान, गिरंद सिंह, लक्ष्मी नारायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आप कार्यकर्ताओं ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। क्राइम फ्री इंडिया फोर्स टीम ने भी प्राइमरी कन्या पाठशाला गोला बाजार में बैठक की। मुख्य अतिथि सुशील कुमार यादव रहे। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, आक्रोश दीक्षित, यूसुफ खान, सौरभ पांडेय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed