फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Refusal to bring wedding procession for distribution of marriage cards police registerd case

UP: शादी के बंट चुके कार्ड, 14 फरवरी को आनी थी बरात... तभी दूल्हे ने कही ऐसी बात; दुल्हन के उजड़ गए अरमान

Wed, 12 Mar 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Mar 2025 08:32 PM IST
सार

पिछले वर्ष जून में रिश्ता तय हुआ था। 14 फरवरी को शादी का दिन तय हुआ। लेकिन अचानक दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से इंकार कर दिया। वह दहेज की मांग करने लगे। लड़की पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है।
 

विज्ञापन
Refusal to bring  wedding procession for distribution of marriage cards police registerd case
दूल्हा दुल्हन से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां में बेटे की शादी कर घर आने वाली बहू से बड़ा रुपया हो गया। दहेज की मांग को दो बार बढ़ा चुके दूल्हे पक्ष के लोगों ने बरात लाने से मना कर दिया। उधर, दुल्हन पक्ष शादी के कार्ड बांट चुका था और 14 फरवरी को बरात आनी थी। दुल्हन के अरमान दहेज की भेंट चढ़ गए। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन की शादी दिनेश उर्फ देव निवासी केदारी काॅलोनी जसलई, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के साथ तय कर दी थी। गोद भराई की रस्म 7 जून 2024 को हुई और बात पक्की हो गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तारीख 25 जनवरी 2025 तय हुई तो कुछ दिन बाद लड़के पक्ष ने समस्या बताते हुए शादी की तिथि 14 फरवरी करा दी। दुल्हन पक्ष की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं, रिश्तेदार, परिचित आदि को कार्ड बांट दिए गए। अचानक से लड़के पक्ष की ओर से 13 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। 

 
विज्ञापन

पंचायत हुई तो दुल्हन पक्ष ने मांग को मान लिया। मगर कुछ दिन बाद फिर से दहेज का रुपया बढ़ा दिया गया। असमर्थता जताने पर 6 फरवरी को लड़के पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया। यह खबर सुनकर दुल्हन बनने के सपने सजा रही युवती निराश हो गई। 

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि जब इस बारे में लड़के पक्ष से बात की तो वह लोग गाली गलौज करने लगे, जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक व परिजन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed