फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Recovery will be done from pradhan and secretary for rigging development works in Gram Panchayat in Mainpuri

विकास कार्यों में धांधली: शिकायत पर उपायुक्त मनरेगा ने की जांच, मामला मिला सही, प्रधान व सचिव से होगी रिकवरी

Wed, 22 Feb 2023 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 08:23 PM IST
सार

मैनपुरी में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर मनरेगा उपायुक्त ने इसकी जांच की। जांच में मामला सही मिला। इसके बाद उन्होंने रिकवरी के लिए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Recovery will be done from pradhan and secretary for rigging development works in Gram Panchayat in Mainpuri
कलेक्ट्रेट मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में धांधली करने पर प्रधान व सचिव से रिकवरी होगी। शिकायत पर उपायुक्त मनरेगा ने इसकी जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। जांच अधिकारी ने आगे की कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।

विज्ञापन


जिले के त्रिलोकपुर गांव निवासी गौरव सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि ग्राम पंचायत नौनेर में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा किया है। शिकायतकर्ता ने कार्यों की सूची भी शिकायत के साथ संलग्न कर जांच कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर मामले की जांच उपायुक्त मनरेगा पीसी राम को सौंपी गई। 

विज्ञापन

वाटर रिचार्ज पिट में मिलीं कमियां 

उपायुक्त ने अवर अभियंता आरईएस बीके सिंह के साथ मौके पर जाकर कार्यों का सत्यापन किया। इसमें ग्राम पंचायत के गांव असरगढ़ी, नगला खर्रा, धौरासी, त्रिलोकपुर, हिमायूंपुर, बटरौली, दूल्हापुर हविलिया आदि गांवों में बने वाटर रिचार्ज पिट में कमियां मिलीं। इसके साथ ही अन्य कार्यों में भी छोटी-मोटी कमियां मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी आंकलन के बाद कुल 30 हजार रुपये की रिकवरी जांच अधिकारी ने प्रस्तावित की है। यह रिकवरी ग्राम प्रधान रतनेश दिवाकर, तत्कालीन पंचायत सचिव और कार्यों की माप करने वाले टीए से होगी। जांच अधिकारी ने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।

जांच से असंतुष्ट शिकायकर्ता

शिकायकर्ता गौरव चौहान ने बताया कि वह जांच से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि प्रशासन ने जांच के नाम पर खानापूरी की है। ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। वह चुप नहीं बैठेंगे। घोटाले को उजागर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

सरकारी धन के दुरुपयोग का अधिकार नहीं

प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed