{"_id":"58adc9e24f1c1b3d32b23c72","slug":"reach-new-phc-physician","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन पीएचसी पर नहीं पहुंच रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन पीएचसी पर नहीं पहुंच रहे चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नवीन पीएचसी पर नहीं पहुंच रहे चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड क्षेत्र के गांव लाखनमऊ स्थित करोड़ो रुपये की लागत से बना नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं बदहाल हैं। डेढ़ महीने से यहां कोई चिकित्सा प्रभारी नहीं पहुंचा है। इससे चलते मरीज इधर-उधर भटक रहे है। मजबूरी में झोलाझाप डाक्टरों का सहारा ले रहे हैं।
क्षेत्र के गांव लाखनमऊ स्थिति नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करोड़ों की लागत से 2015-216 में कराया गया था। जनवरी 2017 में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। तब लोगों को उम्मीद थी कि अब हमें पांच किमी दूर बरनाहल नहीं जाना पडे़गा। क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब डेढ़ महीने पूर्व चिकित्सा प्रभारी राजदीप कुमार और फार्मास्सिट सुशील कुमार की तैनाती हुई थी। डेढ़ माह में चिकित्सा प्रभारी करीब एक दो बार ही केंद्र पर खानापूर्ती के लिए आए। ज्यादातर केंद्र में ताला लटका रहता है। जिससे लोग मजबूरी में झोलाझाप डाक्टरों का सहारा लेने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासी राजेश कुमार का कहना है कि इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब एक दर्जन गांव लाखनमऊ बिनायकपुर तुलसीपुर श्रगांनसीरपुर बोझिया नगला शिवइया कैलासपुर आदि गांव के लोग केंद्र में ताला लटका होने से इधर उधर भटकते रहते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों मे भारी रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासी प्रियव्रत का कहना है कि गर्मी का मौसम आने से क्षेत्र मे संक्रामक रोग तैजी से फैलेंगे। ग्रामीण सर्वेश कुमार, आकास कुमार, बीरपाल सिंह, लाल कुमार, रंजीत कुमार आदि ने सीएमओ से चिकित्सक भेजने की मांग की है।