फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ravindra was murdered because of an illicit relationship.

Mainpuri News: अवैध संबंध की वजह से की गई थी रविंद्र की हत्या

Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ravindra was murdered because of an illicit relationship.
फोटो 6 एलफ पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रोबिन। संवाद
मैनपुरी। अवैध संबंधों के चलते रविंद्र की हत्या को अंजाम दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में बताया कि आरोपी की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध थे। घटना की रात भी रविंद्र महिला से मिलने जा रहा था। रोकने पर भी नहीं माना तो आरोपी ने चारपाई के पाए से सिर पर वार कर हत्या कर दी। मंगलवार को एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले उमाशंकर ने 22 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 21 दिसंबर की रात किसी ने भाई की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुट गई। एसपी सिटी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हत्या गांव के ही रोबिन ने की है। सोमवार को थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने हत्यारोपी रोबिन को भीकपुरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसने रविंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त चारपाई का पाया भी बरामद कर लिया गया, मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे की वजह की जानकारी दी। बताया करीब दो साल से आरोपी के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। कई बार समझाया, मगर वह नहीं मान रहा था। 21 दिसंबर की रात को भी रविंद्र आरोपी रोबिन की पत्नी से मिलने जा रहा था। वह भी शराब के नशे में था, रविंद्र को रोक कर समझाया, नहीं मानने पर उसने चारपाई के पाए से सिर पर वार कर दिया और शव को वहीं छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed