फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   rape accused threatening victim after being released on bail in Mainpuri

दहशत में दुष्कर्म पीड़िता: डर के साये में जीवन यापन कर रहा परिवार, जमानत पर छूटकर आया आरोपी, दे रहा धमकी

Wed, 22 Mar 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

मैनपुरी में जमानत पर छूटने के बाद घर आया दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता को धमका रहा है। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। 

 

विज्ञापन
rape accused threatening victim after being released on bail in Mainpuri
आरोपी जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को दे रहा धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दुष्कर्म का आरोपी जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता को धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता व परिवार डर के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह एक हॉस्पीटल में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है। बीती एक जनवरी को वह हॉस्पीटल जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया। उसे जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार के आधार पर पुलिस ने मुकदमा लिखा। 
विज्ञापन

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कर रहा परेशान 

बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब आरोपी जमानत पर छूट कर घर आ गया है। वह उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आरोपी उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                यह भी पढ़ें:- रिटायर्ड सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

सोशल मीडिया पर आए मैसेज की ली जानकारी 

बताया कि उसके परिजन भी उसका साथ दे रहे हैं। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह धमकी भी दे रहे हैं। धमकी मिलने के बाद वह और उसके परिजन दहशत में हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट पर आए मैसेज की भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed