{"_id":"83daab466a494eceb9412cbe53e11dd0","slug":"raining-in-the-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को बरसे बदरा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दोपहर तक उमस भरी गर्मी के बाद आसमान पर छाई काली घटाओ ने गर्मी से राहत दी। शाम करीब चार बजे कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। तेज बारिश की उम्मीद पाले किसानों को हल्की बारिश से मायूसी ही हाथ लगी। किसानों का कहना है कि जब तक मूसलाधार बारिश नहीं होती तब तक धान की रोपाई शुरू नहीं हो सकेगी। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार को सुबह आसमान साफ था। दोपहर तक बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने लोगों का चैन छीन लिया। दोपहर बाद करीब दो बजे से आसमान पर काली घटाएं उमड़नी शुरू हो गईं। काली घटाओं के साथ चली हवाओं ने गर्मी से काफी राहत दी। शाम करीब चार बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम को देखकर लग रहा था कि झमाझम बारिश होगी लेकिन हल्की बारिश से ही लोगों को संतोष करना पड़ा। आसमान पर छाई काली घटाओ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है और बारिश होगी।
उधर हल्की बारिश से किसान मायूस नजर आए। किसान अहिबरन राठौर ने कहा कि काली घटाएं तो उमड़ती हैं लेकिन तेज बारिश नहीं होने से कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। अभी बाजरा की बुवाई भी लटकी हुई है। अच्छी बारिश हो तो बाजरा की बुवाई और धान की रोपाई शुरू हो सके।