फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   rain gave relief in summer

मैनपुरी में हुई झमाझम बारिश

Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
rain gave relief in summer
मैनपुरी। आखिर जिले में मानसून ने दस्तक दे ही दी। शुक्रवार की शाम से शनिवार सुबह 10 बजे तक लगातार हुई बारिश से लोगों के और खासकर किसानों के चेहरों पर रौनक और खुशी नजर आई। सुबह 10 बजे के बाद बारिश भले ही नहीं हुई, लेकिन काली घटाओं के बीच चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश फसलों के लिए वरदान मानी जा रही है। लगातार बारिश से शहर के निचले मोहल्लों में जल भराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन गर्मी से मिलने वाली निजात से लोगों के मन में शान्ति की लहर थी। शनिवार को तापमान गिरकर अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही आसमान पर काली घटाएं उमड़नी शुरू हो गईं थीं। शुक्रवार की पूरी रात कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। सुबह भी 10 बजे तक अनवरत रिमझिम बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से कई मोहल्लों में जल भराव के हालात बन गए। बारिश से जल भराव होने के कारण लोगों को परेशानी भले ही हुई, लेकिन तापमान में आई गिरावट से लोग खासे खुश नजर आए। 10 बजे के बाद बारिश तो नहीं हुई लेकिन काली घटाओं और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बनाए रखा। मौसम के अच्छे मिजाज को देखते हुए लोग घरों से निकले। बाजारों में भी पूरे दिन रौनक रही। ठंडे मौसम में बच्चे भी जगह-जगह खेलते नजर आए।
विज्ञापन

सीजन में पहली बार हुई अच्छी बारिश ने किसानों की भी उम्मीदें बढ़ाईं हैं। बारिश खरीफ की अगैती फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। धान की नर्सरी लहलहाने लगी है। मक्का और चारा की फसल को भी बारिश से लाभ पहुंचा है। हालांकि अभी धान की रोपाई नहीं हो सकेगी लेकिन काली घटाओं को देखकर कहा जा रहा है कि अभी और बारिश होगी। और बारिश होने पर धान की रोपाई भी शुरू हो सकेगी। किसानों के अनुसार बारिश से अब बाजरा की बुवाई के लिए भी खेत तैयार किए जा सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल, भोगांव, घिरोर, कुरावली, किशनी और कुसमरा क्षेत्र में भी शुक्रवार की पूरी रात हुई बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। किसानों के अनुसार भले ही धान के लिए यह बारिश नाकाफी है, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। देर शाम तक आसमान पर छाई काली घटाएं देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed