Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Prshurampur Parish on the way to waterlogging

मोहल्ला परशुरामपुर जाने वाले रास्ते में जलभराव

Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Prshurampur Parish on the way to waterlogging
मोहल्ला परशुरामपुर जाने वाले रास्ते में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के बिछवां हन्नूखेड़ा मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क दो माह बाद ही उखड़ गई। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के 10 किलोमीटर मार्ग बीते चार वर्षों से बदहाल पड़ा है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर चार माह पूर्व सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्लूडी के ठेकेदार ने मार्ग पर गिट्टी की जगह रेत डलवाया। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते दो माह में ही सड़क टूट गई। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। क्षेत्रीय लोगों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री योजना के तहत बनवाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग करते हुए सड़क को फिर से बनवाने की मांग की है। मांग करने वालों में विकास चौहान, गंधर्व सिंह, दिलीप यादव, सुमित यादव, गाजम सिंह, राकेश यादव, अजय पाल सिंह, तालेवर सिंह, रोशन लाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला परशुरामपुर जाने वाले रास्ते में जलभराव

कस्बा औंछा में मोहल्ला परशरामपुर में जाने वाले रास्ते में जलभराव होता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। जर्जर रास्ते में जलभराव होने से कीचड़ की समस्या से कभी बच्चा तो बुजुर्ग गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रास्ता कस्बा औंछा के मुख्य रास्तों में से एक है। इस रास्ता को पक्का कराने के लिए ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से से कह चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। जलभराव होने से कई बार लोग गिरकर चुटैल हो चुके हैं। क्षेत्र में मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है। गली को पक्का न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामवासी महेंद्र यादव, जगदीश मिश्रा, हंसाराम जाटव, वीरेंद्र, दाऊदयाल मिश्रा, कमल मिश्रा, विनोद, यादराम, अशोक आदि का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक सोबरन सिंह से इस मोहल्ले की गली को पक्का कराने की मांग की है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed