{"_id":"694c2c693badb183700a0d18","slug":"protests-and-slogans-against-bangladesh-prime-minister-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151077-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
Wed, 24 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 बेवर में जुलूस निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
बेवर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के सहयोगी संगठन बजरंग दल की युवा ईकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर के सदर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के जमकर नारेबाजी की।
बांग्लादेश में दीपू दास की जलाकर हत्या के मामले में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। टीचर कॉलोनी पर इकट्ठे हुए कार्यकर्ता ने बैनर लेकर जीटी रोड होते हुए सदर चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय, सुशील कुमार, बंटी चौहान, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, श्यामलाल शर्मा, सुनील गुप्ता, गांधी दुबे, राजीव मोदी, कमलेश रघुवंशी आदि मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।